Monday, February 10, 2020

किसानों को उद्यानिकी फसलें लेने के लिए प्रोत्साहित करें -कृषि मंत्री


एग्रो डेस्क | 2022 तक किसानों की आमदनी बढ़ाना है। यह तभी संभव होगा तब किसान परंपरागत खेती के साथ-साथ उद्यानिकी फसलें भी लें। किसान कल्याण तथा कृषि विकास, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री सचिन यादव ने ग्वालियर-चंबल की संभागस्तररीय बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे परंपरागत फसलें लेने के साथ उद्यानिकी व फूलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा संभाग के जिलों में पैदा होने वाले फलों व सब्जियों पर आधारित प्रसंस्करण संयंत्र लगाने की संभावना तलाशी जाए। किसानों की प्रयोगशालाओं में मिट्‌टी परीक्षण कराने के लिए प्रेरित करें। उधर, कृषि महाविद्यालय परिसर ग्वालियर में आयोजित पश्चिम कृषि मेले में मंत्री यादव ने किसानों से अपील की है कि वे जैविक खेती तथा आधुनिक संयंत्रों के इस्तेमाल की ओर कदम बढ़ाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-encourage-farmers-to-take-horticulture-crops-agriculture-minister-071051-6594326.html

No comments:

Post a Comment