Monday, February 10, 2020

जीवितों को मृत बताकर आश्रितों को मिलने वाली राशि हड़पी


बैरसिया की ग्राम पंचायत कढैया चंवर के सरपंच, पंचायत सचिव, पंचायत समन्वय अधिकारी समेत 8 कर्मचारियों ने फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर 21 जीवित व्यक्तियों को मृत बता कर उनके आश्रितों को मिलने वाली लगभग दो-दो लाख रुपए की राशि अपने बैंक खातों में ट्रांसफर कर हड़प ली। साथ ही 9 लड़कियों का फर्जी विवाह प्रमाण पत्र बनाकर 51-51 हजार राशि भी अपने खातों में ट्रांसफर कर ली। इसका खुलासा जनपद पंचायत सीईओ उपेंद्र सेंगर द्वारा की गई जांच में हुआ।
इस आधार पर बैरसिया पुलिस ने सरपंच समेत 8 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों द्वारा 49.85 लाख रुपए का गबन किया गया।

फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र से भी निकाल लिए 1 लाख रुपए

बैरसिया पुलिस के मुताबिक कढैया चंवर के सरपंच बलराम गुर्जर, सचिव ओमप्रकाश शर्मा, पंचायत समन्वयक अधिकारी एवं नोडल अधिकारी हुकुम बाथम, पंचायत समन्वयक अधिकारी उमाशंकर त्रिपाठी, पंचायत कर्मी प्रमोद विश्वकर्मा, भगवान सिंह, महेश कुमार और दीप सिंह ने सांठगांठ करके जून 2018 से दिसंबर 2019 के बीच अपने बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की। इसी प्रकार एक व्यक्ति के फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र बनाकर उनके नाम पर भी एक लाख निकालकर अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया।

49.85 लाख...किसके खाते में कितनी राशि ट्रांसफर - सरपंच बलराम गुर्जर के बैंक खाते में ~7.19 लाख, प्रमोद विश्वकर्मा के खाते में ~25.19 लाख, भगवान सिंह के खाते में ~6.17 लाख, महेश कुमार के खाते में ~8.73 लाख और दीप सिंह के खाते में ~2.57 लाख जमा किए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-calling-the-living-dead-the-amount-received-by-the-dependents-was-usurped-071027-6594260.html

No comments:

Post a Comment