Saturday, February 8, 2020

ईज ऑफ लिविंग का सर्वे करने प्रेरकाें काे दिया प्रशिक्षण


चिचाेली| शनिवार को जनपद पंचायत के सभाकक्ष में ईज ऑफ लिविंग सर्वे कार्य का प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण में जनपद पंचायत की समस्त ग्राम पंचायतों से स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता प्रेरक व प्रेरक उपस्थित थे। इन प्रेरकों को सहायक नोडल अधिकारी नीरज कुमार द्विवेदी, विक्रमसिंह, प्रवीण झरबड़े और कंप्यूटर ऑपरेटर सुरेश कहार ने सर्वे से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। जनपद पंचायत के लेखापाल राजेश कुमार साहू ने सर्वे के गणना पत्रक प्रेरकों को उपलब्ध कराए। उपाध्यक्ष शंकरराव चढ़ाेकार ने उपस्थित प्रेरकों को सर्वे करने के फायदे भी बताए, ताकि वे ठीक तरीके से सर्वे कर सकें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-training-given-to-survey-of-ease-of-living-064029-6579564.html

No comments:

Post a Comment