लैंडमार्क गार्डन में चल रहे शादी समारोह के दौरान दो नाबालिगों ने गिफ्ट में मिले लिफाफों और जेवर से भर बैग चुरा लिया। दोनों की ये करतूत कैमरे में कैद हो गई है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार रात ये वारदात हर्षवर्धन नगर निवासी लक्ष्मी नारायण बामौरा के बेटे अमित की शादी समारोह के दौरान हुई। शादी समारोह कोहेफिजा स्थित लैंडमार्क गार्डन चल रहा था। रात 11 बजे लोग स्टेज पर जाकर वर-वधु को आशीर्वाद दे रहे थे। उनसे गिफ्ट में मिले लिफाफे एक बैग में रखे जा रहे थे। आधे घंटे बाद एक नाबालिग स्टेज पर आया और बैग उठाकर अपने दूसरे साथी को पकड़ा दिया। कोई कुछ समझता, इससे पहले ही दोनों बाल अपचारी समारोह स्थल से बाहर निकल गए। बैग में जेवर, नगदी और गिफ्ट के लिफाफे रखे थे। दोनों की ये करतूत गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस इन्ही तस्वीरों के आधार पर दोनों की तलाश कर रही है। इनमें से एक आठ साल का नजर आ रहा है, जबकि दूसरा 14 साल का है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ गार्डन में घटा घटनाक्रम।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-a-bag-full-of-envelopes-stolen-from-the-wedding-ceremony-064505-6533552.html
No comments:
Post a Comment