Wednesday, February 12, 2020

दैनिक भास्कर एवं आईटीएम यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित ब्रिलियंस एप्टीट्यूट टेस्ट के नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन जारी


दैनिक भास्कर एवं आईटीएम यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित ब्रिलियंस एप्टीट्यूट टेस्ट के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन 14 फरवरी तक होंगे। यह रजिस्ट्रेशन जयेंद्रगंज स्थित दैनिक भास्कर कार्यालय में करा सकते हैं। ब्रिलियंस एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन 16 फरवरी को तुरारी स्थित आईटीएम यूनिवर्सिटी होगा। इस टेस्ट में इंग्लिश, मैथ्स और साइंस विषयों से जुड़े प्रश्न होंगे। रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9 बजे का रखा गया है। इसमें शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए स्पेशल कॅरियर काउंसिलिंग सेशन का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें एक्सपर्ट उनसे चर्चा कर कॅरियर की सही दिशा देने में उनकी मदद करेंगे। इस टेस्ट में कक्षा 8वीं से लेकर 10वीं तक के स्टूडेंट्स शामिल हो सकते हैं। ब्रिलियंस में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। अचीवर्स के लिए स्काॅलरशिप भी रखी गई है। लंच की सुविधा भी रहेगी। जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7773005061, 7773005063, 7773005036 और 7773005091 पर संपर्क कर सकते हैं।

यहां से जाएंगी फ्री बसें {रूट-1: डीडी नगर महाराजा काॅम्पलेक्स, गोले का मंदिर, गोविंदपुरी, अलकापुरी, विंडसर हिल्स, एमके सिटी। {रूट-2: मुरार 6 नंबर चौराहा, थाटीपुर, 8 दुकान, डीबी सिटी, सिरोल चौराहा। {रूट-3: राॅक्सी पुल, हनुमान चौराहा, जयेंद्रगंज, जीवाजी क्लब, चेतकपुरी, गुलमोहर सिटी, सनवैली। {रूट-4: सिकंदर कंपू, इमली नाका, केआरजी काॅलेज, बीएसएनएल आफिस, झांसी रोड, विक्की फैक्ट्री। {रूट-5: हरिशंकरपुरम, माधवनगर गेट, जेयू चौराहा, गुलमोहर सिटी, गार्डन होम्स। {रूट-6: आनंदनगर, बहोड़ापुर, शिंदे की छावनी, फूलबाग, पड़ाव, सिटी सेंटर, गुलमोहर सिटी। {रूट-7: विनय नगर सेक्टर 1-2, उरवाई गेट, सेवा नगर, फूलबाग, वसंत बिहार,। {रूट-8: हजीरा चौराहा, तानसेन नगर, पड़ाव, एसपी आफिस, न्यू हाईकोर्ट। {रूट-9: डबरा बल्ला का डेरा, अग्रसेन चौराहा, बस स्टैंड, टेकनपुर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/murena/news/mp-news-free-registration-of-brilliance-aptitude-test-conducted-by-dainik-bhaskar-and-itm-university-released-071108-6609544.html

No comments:

Post a Comment