Wednesday, February 19, 2020

आयोजन... सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ दीक्षांत समारोह


जावर| हमारे जीवन में शिक्षा का बहुत बड़़ा महत्व होता है। शिक्षा के बिना कोई व्यक्ति समाज उन्नति नहीं कर सकता ओर न ही देश कर सकता है। हम समय का सही उपयोग कर शिक्षा से हमारे भविष्य को संवार सकते हैं। आगामी दिनों में परीक्षाओं का समय आ रहा है। जिसके तैयारी के लिए पूरी तरह से जुटना है। यह बातें बुधवार को गांव के टिगरिया सरस्वती शिशु मंदिर में दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि महेंद्र सोलंकी प्राचार्य जावर ने कहीं। वहीं अध्यक्षता राजेंद्र सिंह ठाकुर ने व विशेष अतिथि के रूप में मान सिंह, विद्यालय के प्राचार्य विजेंद्र सिंह थे। इस अवसर पर प्राचार्य विजेंद्र सिंह सेंधव ने कहा कि आप सभी को आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं जिसमें आप मेहनत कर अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हों। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय में व्यतीत अपने अनुभव को सभी से साझा किया। कक्षा 10 व 11 के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। कक्षा 12 के द्वारा विद्यालय परिवार का आभार मानते हुए प्राचार्य विजेंद्र सिंह को प्रतिक चिन्ह भेंट किया। विद्यालय द्वारा गत वर्ष कक्षा दसवीं की छात्रा कृष्णा ठाकुर को 95 प्रतिशत अंक अर्जित करने पर 1100 रुपए का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन साक्षी ने व आभार नम्रता ने व्यक्त किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashta News - mp news organizing convocation held at saraswati shishu mandir


source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-organizing-convocation-held-at-saraswati-shishu-mandir-063532-6667486.html

No comments:

Post a Comment