Friday, February 21, 2020

लोग बोले- सामाजिक स्तर पर हो पोर्न साइट्स का बहिष्कार


दैनिक भास्कर की अाेर से पोर्न साइट्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर शुक्रवार को गोहद नगर में गोलंबर मार्केटिंग सोसायटी परिसर में समाजसेवियों ने बैठक की। बैठक में मौजूद समाजसेवियों ने भास्कर के अभियान का समर्थन करते हुए

युवा पीढ़ी में भटकाव रुकेगा

युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह गुर्जर ने बताया कि अश्लील वेबसाइट्स को दुनिया के कई देशों में प्रतिबंधित कर दिया गया है। वैसे ही हमारे देश की सरकार को गंभीरता दिखाते हुए इस पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए जिससे युवा पीढ़ी भटकने से बचे।

समाज के लिए खतरनाक

गोलंबर मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष रंजीत सिंह तोमर ने कहा कि पोर्न वेबसाइट की तरफ सबसे अधिक रुझान युवाओं का है, जो आने वाले समय में समाज के लिए बेहद खतरनाक साबित होगा। इसलिए ऐसी साइट्स पर शासन को जल्द प्रतिबंध लगाना चाहिए। पोर्न साइट्स से युवाओं में अपराध की प्रवृत्ति बढ़ रही है। साथ ही उनके चरित्र और व्यक्तित्व पर खतरा पैदा हो गया है।

संस्कृति दूषित हो रही

समाजसेवी आशीष मुद्गल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि स्मार्टफोन अब बच्चों के हाथों तक पहुंच चुके हैं। इस स्मार्टफोन के माध्यम से वे पोर्न साइट्स देखने लगे हैं। ऐसे में सबसे अधिक खतरा हमारी भारतीय संस्कृति पर बढ़ रहा है। हमारी संस्कृति दूषित हो रही है। ऐसी साइट्स पर प्रतिबंध लगना जरूरी हो गया है।

साइट्स का बहिष्कार हो

समाजसेवी कमल गुप्ता ने कहा कि समाज को एक संकल्प के रूप में लेकर पोर्न साइट्स के खिलाफ मुहिम छेड़ने की जरूरत है। पोर्न साइट्स के जरिये युवाओं को भटकाने का कार्य हो रहा है, इसलिए ऐसी साइट्स का बहिष्कार हो।

पोर्न साइट्स को पूरी तरह से बंद करने के लिए शासन से मांग की है। उन्हाेंने कहा कि सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाने के साथ ही सामाजिक स्तर पर पाेर्न साइट्स का समर्थन जरूरी है। साथ ही शपथ ली कि वे कभी एेसी वेबसाइट नहीं देखेंगे अाैर दूसराें को भी न देखने के लिए कहेंगे। बैठक में मनीष गुप्ता, मनोज सिंह गुर्जर, असलम खान, दीपक शर्मा, बृजमोहन गुर्जर, पिंकी परिवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

पोर्न साइट्स के विरोध में बैठक करते हुए समाजसेवी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhind News - mp news people said boycott porn sites at social level


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-people-said-boycott-porn-sites-at-social-level-062542-6681905.html

No comments:

Post a Comment