Thursday, February 20, 2020

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि निकाल ली, फिर भी अधूरे पड़े हैं गरीबों के आवास


ग्रामीण क्षेत्र में कुछ लोग इस योजना को लगा रहे हैं पलीता

प्रधानमंत्री आवास योजना जहां गरीब, निर्धन परिवारों के लिए वरदान साबित हुई है। वहीं दूसरी ओर पंचायत कर्मियों और हितग्राहियों की लापरवाही के चलते यह योजना पूरी तरह से सफल होती दिखाई नही दे रही है। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में इस योजना को कुछ लोग पलीता लगा रहे हैं।

ज्यादातर देखने में आ रहा है कि हितग्राही के खाते में आवास की राशि आने के बाद कुछ परिवारों ने स्वयं राशि लगाकर भवन को सुव्यवस्थित बना लिया। लेकिन कुछ ऐसे भी परिवार है, जिन्होंने राशि आने के बाद भी निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया और राशि बंदरबांट कर दी। जबकि हितग्राही के खाते में चार में भवन के लिए राशि आती है। ऐसी स्थिति में पंचायत कर्मियों द्वारा भवन पूर्ण होने से पहले ही राशि कैसे हितग्राहियों के खाते में डलवा दी। जबकि पोर्टल पर आधे-अधूरे भवन पूर्ण बताए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत में भवन पूर्ण रूप से तैयार हुए ही नहीं हुए है। बेगमगंज विकास खण्ड की ग्राम पंचायत कोकलपुर में प्रधानमंत्री आवासों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। कोकलपुर गांव में एक दर्जन ऐसे हितग्राही है, जिनकी आवास की राशि तो पूरी निकल गई, लेकिन आज भी आवास आधे-अधूरे ही पड़े है। इस ग्राम पंचायत के नारायण सिंह, जयसिंह, हल्के, नवल आदिवासी, गणेशराम, हल्कई के नाम से पोर्टल पर आवास पूर्ण बता रहे है। लेकिन हमारे संवाददाता ने मौके पर जाकर देखा तो कुछ आवासों की दीवार ही पूर्ण नहीं हुई हैं तो कुछ आवासों के फाउंडेशन ही अधूरे पड़े हंै। वहीं ग्राम पंचायत माला में भी कुछ आवास अधूरे पड़े है, जिनमें आधे अधूरे आवास पड़े है।

हितग्राहियों की लापरवाही हुई उजागर: ग्रामीणों से पूछने पर पता चला कि ग्राम पंचायत में एक सैकड़ा से अधिक प्रधानमंत्री आवासों की सूची है, जिनमें अस्सी प्रतिशत लोगों ने आवास बना लिए है, वहीं कुछ लोगों के आवास आधे-अधूरे पड़े है। वहीं कुछ हितग्राहियों ने राशि आने के बाद अपने निजी खर्चे में ले ली। जिन लोगों के खातों में पूरी राशि आने के बाद भी उनके द्वारा आवास नहीं बनाए है, इसकी जानकारी ग्राम पंचायत सचिव और सरपंच को भी है, लेकिन उनके द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है ।

दूसरे कामों में खर्च कर दी राशि : प्रधान आवास योजना के तहत लोगों को आवास बनाने के लिए जपं द्वारा ग्राम पंचायत की अनुशंसा पर राशि खातों में डाल दी गई । राशि मिलने के बाद कई लोगों ने उसका उपयोग दूसरों कामों में कर लिया है, जिससे उनके मकान अब तक अधूरे पड़े हैं। हालांकि पंचायत द्वारा मकान नहीं बनाने वालों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है कि वे अपने आवास का काम पूर्ण कराए, लेकिन लोग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है, जिससे पंचायत कर्मचारियों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है । मकान नहीं बनाने वालों की शिकायत भी जनपद स्तर पर हो चुकी है ।

कुछ आवासों की दीवार ही पूरी नहीं हुई है, तो कुछ आवासों के फाउंडेशन ही अधूरे पड़े हैं

आवास नहीं बनाने की बात संज्ञान में है


शैलेश पाण्डेय सीईओ, जनपद पंचायत बेगमगंज

प्रधानमंत्री आवास की राशि निकालने के बाद भी इस तरह से अधूरे पड़े हैं आवास।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Begumganj News - mp news withdrew the amount of pradhan mantri awas yojana yet the incomes of the poor are incomplete


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-withdrew-the-amount-of-pradhan-mantri-awas-yojana-yet-the-incomes-of-the-poor-are-incomplete-063548-6675587.html

No comments:

Post a Comment