घोड़ाडोंगरी| ग्राम पंचायत बादलपुर के आंगनबाड़ी भवन बादलपुर-1 अाैर बादलपुर-02 का साेमवार काे विधायक ब्रम्हा भलावी ने लोकार्पण किया। कार्यक्रम में ग्राम की सरपंच सोना राय, ग्राम के पंच, भूतपूर्व सरपंच, परियोजना अधिकारी शशिप्रभा एक्का, सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। विधायक ने सभी बच्चों के पालको को आंगनबाड़ी में बच्चे भेजने का आग्रह करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी एक ऐसी जगह है, जहां पर छोटे- छोटे बच्चों का प्रारंभिक बाल्यावस्था अाैर शाला पूर्व शिक्षा के लिए बच्चे तैयार होते हैं। साथ ही बच्चों की सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। इस दाैरान उन्होंने बच्चाेंे का टीकाकरण करवाने, पोषण आहार का प्रदाय करने के बारे में समझाइश दी। कार्यक्रम में विधायक काे आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं बताई। उन्होंने निराकरण का अाश्वासन दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-mla-inaugurated-two-anganwadi-centers-065506-6541722.html
No comments:
Post a Comment