Wednesday, February 12, 2020

बकरियां चरा रहा था बालक, पैर फिसलने से नहर में बहा, मौत


इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के पचोखरा नहर किनारे पर एक 10 वर्षीय बालक बकरियां चरा रहा था तभी पैर फिसल गया और नहर में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर 12 बजे की है। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसका शव ढूंढ निकाला और अस्पताल ले गए।

इंदरगढ़ पुलिस ने शव का पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है। ग्राम पचोखरा निवासी रामप्रकाश पुत्र जगन सिंह जाटव ने पुलिस को बताया कि उसका 10 वर्षीय पुत्र विक्रम जाटव मंगलवार को दोपहर 12 बजे पचोखरा नहर के पास बकरियां चरा रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और नहर में डूब गया। गांव के लोगों ने देखकर उसे नहर में से निकालने का प्रयास किया लेकिन बालक बह गया और एक घंटे बाद मिला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मामले में फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर की जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-the-boy-was-feeding-the-goats-slipping-in-the-canal-due-to-slipping-death-071054-6609679.html

No comments:

Post a Comment