Tuesday, February 4, 2020

जबेरा थाना में संगीतमय रामायण पाठ का आयोजन


जबेरा| पुलिस थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को रामायण पाठ का आयोजन हुआ। जिसमें महेश महाराज द्वारा भगवान श्रीराम के चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि रामायण जीवन जीना सिखाती है। रामायण के हर पात्र त्याग, बलिदान की मूर्ति हैं। रामायण में भगवान श्रीराम ने अपने पिता की आज्ञा का पालन करने के लिए 14 वर्ष तक वन में निवास किया तो लक्ष्मणजी ने भी अपने भ्राता प्रेम की वजह से उनका साथ दिया। वहीं भरत व शत्रुघन का भ्राता प्रेम भी अजर अमर है। महेश महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। क्योंकि उन्होंने अपना पूरा जीवन मर्यादा में रहकर व्यतीत किया। इस मौके पर थाना प्रभारी दीपक खत्री, तहसीलदार अरविंद यादव, नायब तहसीलदार रोहित राजपूत सहित समस्त पुलिस स्टाफ ने भक्ति से पाठ किया। पाठ के पश्चात सभी को भंडारे का आयोजन किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Damoh News - mp news organizing musical ramayana recitation at jabera police station


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-organizing-musical-ramayana-recitation-at-jabera-police-station-080607-6548209.html

No comments:

Post a Comment