विश्वकर्मा मंदिर में चल रहे विश्वकर्मा जयंती महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को समाज के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। फैंसी ड्रेस में कोई बच्चा भारत का जवान तो कोई कृष्ण व सुदामा बनकर पहुंचे। यहां पर बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस के साथ, गायन और नृत्य की स्पर्धा भी हुई।
यहां हुई एकल नृत्य में दिव्यानी, सुप्रिया, निधि, अनवी, अथर्व, आराना, ओवी, रिया, अंशिका, रूचि, ईशा, भूमिका, भान्वी, कृष्णवी, सोनिया, यशस्वी, प्रणव, मेहुल, आर्या, डिम्पल, आदर्श ने प्रस्तुति दी। गायन में तेजेश्वरी, ऋषिका, मोहित, अरनव, प्रणु, रिया, यशस्वी, आदित्य, अक्षत, प्रणाली तथा समूह नृत्य में तेजेश्वरी, ऋषिका और भान्वी के समूहों ने नृत्य प्रस्तुत किए। ड्राइंग प्रतियोगिता में सुमित, भोमित, अनन्या, तेजेश्वरी, ऋषिका, दीपिका, निधि, मोनिका सहित अन्य बच्चों ने हिस्सा लिया। समिति अध्यक्ष कामताप्रसाद मालवी और समिति प्रमुख बलवीर मालवी ने बताया शुक्रवार को मुख्य समारोह में पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे, जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा, प्रभारी मंत्री कमलेश्वर पटेल, विधायक निलय डागा, ब्रह्मा भलावी, धरमूसिंह सिरसाम, डॉ. योगेश पंडाग्रे, पूर्व विधायक विनोद डागा मौजूद रहेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-some-of-the-young-men-of-india-arrived-in-fancy-dress-some-became-krishna-and-sudama-064037-6565311.html
No comments:
Post a Comment