Thursday, February 20, 2020

नगर में आज निकलेगी शिव बारात


बरेली | महाशिवरात्रि पर श्री शिवा अखाड़ा एवं व्यायाम शाला बरेली के तत्वाधान में शिव बारात चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। 21 फरवरी दोपहर 2 बजे से श्री शिव हनुमान मंदिर प्रेम नगर कॉलोनी से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री शिव हनुमान मंदिर प्रेम नगर कॉलोनी में समापन होगी।

इस शिव बारात चल समारोह में बैंड बाजे, डीजे एवं कलाकारों के द्वारा धार्मिक नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। वहीं इस धर्ममय शोभायात्रा में महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर मंगल कलश लेकर चलेंगी। कार्यक्रम से पूर्व प्रेम नगर
कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक एवं रात्रि में आठ बजे से संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन रखा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-shiva-procession-will-come-out-in-the-city-today-063542-6675579.html

No comments:

Post a Comment