राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन छतरपुर के द्वारा रविवार को सटई रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया।
बैठक में बताया कि दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड, बस प्रमाण पत्र, स्वरोजगार, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन किस आधार पर प्राप्त की जा सकती है। वर्तमान में दिव्यागों के लिए 600 रूपए मासिक पेंशन दी जा रही है, कांग्रेस सरकार ने वचन-पत्र में 1 हजार रुपए प्रति माह देने की घोषणा की थी। लेकिन घोषणा कागजों तक ही सीमित है।
प्रदेश के हर जिले के दिव्यांगों ने पूर्व में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर काे ज्ञापन दिया गया था। उसमें पंचायती राज एवं नगरीय निकाय में दिव्यांगों ने 4 प्रतिशत चुनाव में आरक्षण मांगा गया था। जिसमें कि दिव्यांगों को चुनाव में आरक्षण नहीं दिया गया है। इसलिए सभी दिव्यांगों को निराश होना पड़ा। लेकिन इस बार प्रदेश के दिव्यांग हर ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय से दिव्यांग चुनावी मैदान में उतरेंगे एवं अपनी जीत हासिल करेंगे।
बैठक में विकलांग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अहिरवार, जिलाध्यक्ष गिरधारी अहिरवार, दीपक कुशवाहा, राममिलन कुशवाहा, सोनू विश्वकर्मा, उमाशंकर प्रजापति, बंशी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-discussion-on-the-problems-of-persons-with-disabilities-in-the-meeting-of-national-handicapped-association-070515-6585854.html
No comments:
Post a Comment