Monday, February 3, 2020

डाभियाखेड़ा में बिजली बंद रखकर किय मेंटेनेंस


डाभियाखेड़ा में मेंटेनेंस के कारण बिजली बंद रही।

नेपानगर | ग्राम डाभियाखेड़ा में सोमवार को मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मेंटेनेंस वर्क कराया गया। सहायक यंत्री पीसी पांडे ने बताया कि नावरा फीडर 2 सिंचाई फीडर की शिफ्टिंग का काम कराया गया। इसके अलावा कुछ सर्किट चालू कराए गए। 11 केवीए हैदरपुर डालमऊ, हिवरा घरेलू फीडर एच बीम लगाए गए। सांईखेड़ा रोड पर रोड क्रासिंग का मेंटेनेंस हुआ। सीवल सिंचाई फीडर की डीपी ठीक की गई। इसके कारण सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक बिजली बंद रखी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/burhanpur/news/mp-news-maintenance-done-by-keeping-power-off-in-dabhiakheda-065549-6541893.html

No comments:

Post a Comment