सागर रोड स्थित श्री कष्णा यूनिवर्सिटी में डिजिटल लाइब्रेरी एवं खेल के मैदान का शुभारंभ जिला सत्र न्यायाधीश अरूण कुमार शर्मा के मख्य अतिथ्य में किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिथ्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत निगम एवं मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट विपिन सिंह भदौरिया मौजूद रहे। विश्वविद्यालय में 400 कंप्यूटर की लैब एवं विशाल खेल के मैदान का शुभारंभ किया गया।
एसकेयू माय रेडियो के स्टूडियो का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी तिलक सिंह ने किया। प्रसिद्ध रेडियो जॉकी आरजे आशी ने रेडियो के महत्व पर प्रकाश डाला। इसमें उन्होंने यूनिवर्सिटी के सभागार में उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों एवं छात्र छात्राओं को अपने शो के माध्यम से जागरुकता लाने के अपने अनुभव साझा किए। यूनिवर्सिटी के इस ऑन डिमांड रेडियो की महत्वता को बुंदेलखण्ड क्षेत्र एवं पूरी दुनिया में इंटरनेट के माध्यम से कैसे सुना जा सकेगा इस विषय पर विस्त्रित जानकारी साझा की। इस इंटरनेट रेडियो को संचालन के लिए पाडपिटारा टेक्निकल पार्टनर के रूप में सहयोगी है। इसमें पाडपिटारा के सीईओ दुष्यंत भाटी, एवं डायरेक्टर दीप सिंह राजपूत ने भी मंच सांझा किया। छात्र छात्राओं को इस ऑन डिमांड रेडियो के संचालन के बारे में आवश्यक जानकारी दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एसपी जयराज कुबेर, तथा एसडीओपी लवकुशनगर केसीपाली के साथ सिविल लाइन टीआई विनायक शुक्ला, सिटी कोतवाली टीआई सरिता वर्मन, भारतीय स्टेट बैंक छतरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील सक्सेना एवं प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता पदम प्रताप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
यूनिवर्सिटी कुलाधिपति डॉ. बृजेंद्र सिंह गौतम अाैर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह गौतम चैयरमेन ने यूनिवर्सिटी गतिविधियों की जानकारी पर प्रकाश डालते हुए भावी योजनाओं की जानकारी दी। एसपी तिलक सिंह ने समाज अाैर छात्र छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की चिंता जताते हुए कहा कि छात्राें का पहला दायित्व अपनी सुरक्षा करना एवं स्वास्थ्य होना चाहिए। जो प्रसन्न रहता है वह हमेशा जवान रहता है।
रेडियो विश्वविद्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी इससे बच्चों को शैक्षणिक जानकारी मिलेगी जो महत्वपूर्ण कदम है। उपकुलपति गिरीश त्रिपाठी ने माय रेडियो के प्रसारण एवं उनके कार्यक्रम कैरियर टॉक, हेल्थ स्पार्क, हेरीटेज राइड, एस के यू गतिविधि हेलो किसान, हमारी खबर हमारे साथ तथा आजाद परिंदे पर विस्तार से बताया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-saugat-digital-library-and-sports-ground-inaugurated-with-sku-my-radio-080538-6550038.html
No comments:
Post a Comment