जय हनुमान व्यायाम शाला एवं आयोजन समिति द्वारा दंगल का अायाेजन कॉलेज रोड पर पुराने रोजगार कार्यालय परिसर के पास रविवार को इनामी दंगल आयोजित किया है। दंगल में मप्र के अलावा महाराष्ट्र, यूपी तथा दिल्ली के पहलवान शामिल हाेंगे। समिति अध्यक्ष विवेक मालवीय ने बताया कि अलग-अलग भार वर्ग के पहलवानों की जोड़ बनाकर कुश्तियां होंगी। इस महामुकाबले में पहलवानों की जोड़ बनाने का समय प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक रखा गया है। बंटी राठौर व पुनीत खंडेलवाल ने बताया कि दंगल में बैतूल बल्कि अन्य जिलों से महिला पहलवानों के आने की संभावना है। विजेताओं को अलग अलग भार वर्ग अनुसार प्रथम एवं द्बितीय स्तर पर नकद इनाम दिए जाएंगे। बैतूल केसरी का खिताब जीतने वाले पहलवान को गदा पुरस्कार में दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-prize-dangal-today-who-will-win-the-betul-kesari-title-will-get-mace-064038-6579548.html
No comments:
Post a Comment