Friday, February 21, 2020

सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी ले गए चोर


भिंड|एंडोरी थाना क्षेत्र के कदमन का पुरा गांव में अज्ञात चोर एक घर में कूदकर ताले तोड़ अंदर से सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी समेट ले गए। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कदमन का पुरा निवासी भागीरथ पुत्र लफूरी जाटव ने पुलिस को बताया कि 13-14 फरवरी की दरम्यानी रात अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर सोने की पांच अंगूठी, दो चूड़ी, तीन मंगल सूत्र, एक ओम का पेंडल, दो बेसर, चार जोडी पायल चांदी की, चार करधोनी, छह जोड़ी बिछिया एवं 10 हजार 450 रुपए नगदी समेट ले गए। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शुक्रवार की सुबह केस दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-thieves-took-cash-including-gold-and-silver-jewelery-062604-6681867.html

No comments:

Post a Comment