Monday, February 24, 2020

टोल पर फास्टैग व्यवस्था लागू होने के बाद से बाइक सवाराें के लिए संकरा कर दिया रास्ता


टाेल पर बाइक सवाराें के लिए रास्ता सकरा कर दिया।

धामनोद | नगर के समीप बने खलघाट टोल प्लाॅजा पर जब से फास्टैग व्यवस्था लागू की है उसके बाद से टोल प्रबंधक ने बाइक सवाराें के निकलने का रास्ता संकरा कर दिया है। जाे इस समय खस्ताहाल हाे गया है। एेसे में भुगतान देकर निकलने वाले बड़े वाहनों की कतार लगने से बाइक सवाराें काे निकलने का रास्ता भी बंद हाे जाता है। संकरी जगह हाेने से संतुलन बिगड़ने से वहां रखी लाेहे के ड्रम से टकराने का अंदेशा बना रहता है। मामले में टोल प्रबंधक ने बताया बाइक के रास्ते पर स्थानीय कार चालक भी घुसने की कोशिश करते है। इसे देखते हुए लाेहे के ड्रम रखे गए। 15 दिन में रास्ता ठीक कराकर डामरीकरण करा दिया जाएगा। टाेल मैनेजर अनिल वर्मा ने बताया समय-समय पर हम रास्ते को ठीक कराते रहते है। उसके बाद भी समस्या आ रही है तो उसे ठीक करा देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news after the fastag system is implemented on the toll the road has been narrowed for bike shops


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-after-the-fastag-system-is-implemented-on-the-toll-the-road-has-been-narrowed-for-bike-shops-071509-6705934.html

No comments:

Post a Comment