Saturday, February 22, 2020

पार्थिव शिवलिंग की शोभायात्रा निकालकर तुलसी सरोवर तालाब में किया विसर्जित


अशोकनगर | यादव कॉलोनी स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर शिव नवरात्र के अवसर पर पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। मंदिर में रात को भगवान भोलेनाथ दूल्हा दुल्हन के रूप में विराजे। श्रद्धालुओं ने उनकी आरती उतारी। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा बनाए गए पार्थिव शिवलिंग को अपने-अपने पात्रों में रखकर विशेष अभिषेक किया गया। रात में भगवान शिव पार्वती की आरती उतारी। महिलाओं ने भगवान शिव शंकर का विवाह की रस्म के अनुसार कार्यक्रम किए। रात में खीर का वितरण किया गया। शनिवार को पूजन आरती के बाद विसर्जन कार्यक्रम बड़े ही उत्साह पूर्वक किया गया। इसमें पार्थिव शिवलिंग की ढोल नगाड़ों के साथ मोहल्ले में शोभायात्रा निकाली गई। तुलसी सरोवर तालाब के घाट पर पहुंचकर शिवलिंग का विसर्जन कर प्रसादी वितरित की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news tulsi sarovar was immersed in pond after taking out procession of parthiv shivling


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-tulsi-sarovar-was-immersed-in-pond-after-taking-out-procession-of-parthiv-shivling-063040-6691317.html

No comments:

Post a Comment