Friday, February 21, 2020

पशुओं को पानी पिलाने के विवाद पर युवक का सिर फोड़ा, मुकदमा दर्ज


बैराड़ के गांव खरई डाबर का मामला

ग्राम खरई डाबर में पशुओं को पानी पिलाने के विवाद पर चार युवकों ने एकराय होकर युवक की मारपीट कर दी। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार रमेश (50) पुत्र भोटू निवासी खरई डाबर का आरोप है कि आरोपी मुकेश, पिंटू, नवाब सिंह, रामवीर यादव निवासी ग्राम ऊंची खरई मेरे द्वारा आवारा पशुओं को पानी पिलाने पर गाली दी, जब मैंने बिरोध किया तो आरोपियों ने मेरे साथ मारपीट की, जबकि मेरा कोई कसूर नहीं थी। क्यों कि आरोपियों द्वारा आवारा मवेशियों को मुक्तिधाम में बंद कर दिया था, जो भूख व प्यास से परेशान थे। इन्हें मेरे द्वारा निकाल कर पानी पिलाने के लिए हैंडपंप पर ले जाया जा रहा था। तभी आरोपियों ने गालियां देते हुए कहा कि तूने ये मवेशी कैसे निकाले तुझे मालूम नहीं है कि इन मवेशियों ने हमारी फसल को खा लिया है और तू ही आवारा मवेशियों को पाल रहा है इसलिए अब मवेशियों को पालने का तुझे ही सबक सिखाते हैं। इसके बाद चारों आरोपियों ने एकराय होकर मेरी लाठियों से मारपीट की इससे मेरे सिर सहित अन्य स्थानों पर चोटें आई है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घायल युवक



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Berad News - mp news young man beheaded over dispute over watering animals case filed


source https://www.bhaskar.com/mp/shivpuri/news/mp-news-young-man-beheaded-over-dispute-over-watering-animals-case-filed-062529-6682010.html

No comments:

Post a Comment