देवरी | राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त नयाखेड़ा के रहने वाले किसान महाराज सिंह लोधी की कृषि यंत्र बनाने की तकनीक समझने के लिए अहमदाबाद आैर बेंगलुरू की दाे शीर्ष कंपनियों के एमडी व उनकी टीम 9 फरवरी को नयाखेड़ा गांव आ रहे हैं जो किसान महाराज सिंह की कृषि यंत्र बनाने की तकनीक को समझेंगे। दरअसल किसान ने ऐसा कल्टीवेटर बनाया था कि जिसे नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन ने मान्यता दी थी जिसके बाद उसे राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिल चुका है। महाराज सिंह ने बताया कि सस्ते दामों पर इस कृषि यंत्र को बनाया जा सकता है। वह और भी कृषि यंत्र को आधुनिक युग में कम लागत में बनाने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि किसानों को फसल बोवनी के लिए खेतों की जुताई में कम खर्च हो और परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 9 फरवरी को अहमदाबाद से नेशनल इंस्टीट्यूशन फेडरेशन के राकेश माहेश्वरी और जान डियर कंपनी बेंगलुरू से रिटुल बावड़िया किसान के घर पहुंचेगे और किसान से कृषि यंत्र बनाने की तकनीक की जानकारी लेंगे। जिसके बाद इस तकनीकी से आगामी समय में कृषि यंत्रों को बनाने के लिए भी विचार किया जाएगा। महाराज सिंह की इस उपलब्धि पर 15 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति से सम्मानित किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-md-of-two-companies-will-understand-the-technology-of-making-agricultural-machinery-on-9-february-from-maharaj-singh-071530-6556993.html
No comments:
Post a Comment