Monday, February 10, 2020

अब बताना होगा- कितने छात्र 80% नंबर लाएंगे


प्रदेश के सरकारी प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलाें के 1.5 लाख से ज्यादा शिक्षकाें के सामने एक नई मुसीबत अा गई है। विभाग इनसे प्रमाण पत्र भरवाकर बाकायदा लिखित में यह गारंटी ले रहा है कि सालाना परीक्षा में उनके स्कूल में कितने विद्यार्थी 80 फीसदी नंबर लाएंगे। इसके लिए इन स्कूलाें के हेडमास्टराें एवं शिक्षकाें काे प्रमाण पत्र दे दिए गए हैं। 15 फरवरी तक उन्हें यह भरकर देना है। 5वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक की परीक्षा का रिजल्ट सुधारने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग इस बार कई प्रयाेग कर रहा है। यह भी इसी का एक हिस्सा है। इसके लिए विभाग ने जिला एवं राज्यस्तर पर बैठक बुलाकर शिक्षकाें से लेकर जिला शिक्षा अधिकारियाें तक काे इसका खाका तक बता दिया था। पिछले हफ्ते स्कूलाें में प्रधानाध्यापकाें एवं शिक्षकाें काे फॉर्म भरने काे दिए गए। इसे देखकर वे चाैंक गए, इसमें यह साफ लिखा है कि यदि 80 फीसदी से कम परीक्षा परिणाम रहता है ताे उसके तीन कारण बताना होंगे।

यह कोई बंधन नहीं है, आरटीई के तहत मांगी गई है जानकारी


-केपीएस ताेमर, डिप्टी डायरेक्टर, परीक्षा प्रभारी, राज्य शिक्षा केंद्र

गुस्साए शिक्षक-अध्यापक संगठन बोले- परीक्षा के वक्त ऐसा बंधन रखना गलत

दस मामले काे लेकर मप्र शिक्षक कांग्रेस के संरक्षक रामनरेश त्रिपाठी, प्रांताध्यक्ष निर्मल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुभाष सक्सेना, महामंत्री अलका शर्मा ने कहा कि यह तरीका उचित नहीं है। एक तरफ ताे शिक्षकाें काे साल भर ट्रेनिंग अाैर मीटिंग में व्यस्त रखा। परीक्षा के एेन माैके पर यह बंधन रखा जा रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री एवं प्रमुख सचिव से मिलकर शिकायत दर्ज कराएंगे। शासकीय अध्यापक संगठन के संयाेजक उपेंद्र काैशल एवं जितेंद्र शाक्य, अाजाद अध्यापक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शिवराज वर्मा का कहना है कि सरकारी स्कूलाें के शिक्षकाें से भेदभाव किया जा रहा है। प्राइवेट स्कूलाें एवं उनके शिक्षकाें काे इस दायरे में क्याें नहीं ला रहे।

राज्य शिक्षा केंद्र के दायरे में प्रदेशभर के 98 हजार से ज्यादा प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल अाते हैं। तय प्रावधान के अनुसार हर प्राइमरी स्कूल में पांचवी कक्षा के विद्यार्थियाें काे पढ़ाने के लिए एक शिक्षक हाेना जरूरी है। हर मिडिल स्कूल में कक्षा अाठवीं के लिए 2 या 3 शिक्षक का हाेना अावश्यक है। इस तरह इन 98 हजार स्कूलाें में 1.5 लाख से ज्यादा शिक्षक हैं।


राज्य शिक्षा केंद्र के दायरे में 98 हजार से ज्यादा प्राइमरी और मिडिल स्कूल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-now-we-have-to-tell-how-many-students-will-get-80-number-071020-6594256.html

No comments:

Post a Comment