स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना अंतर्गत शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह के प्रांगण में 7 एवं 8 फरवरी को जिला स्तरीय कॅरियर अवसर मेले का आयोजन किया जाएगा।
प्राचार्य डॉ. केपी अहिरवार ने बताया इस मेले में कृषि, उद्योग, वानिकी, उद्यानिकी, मत्स्य, सुरक्षा एवं पुलिस बल व स्थानीय उद्योगपतियों द्वारा चलाए जो रहे उद्योग मार्बल, फुड इंडस्ट्री, कप्यूटर, बैंक, बीमा, बीपीओ, सेवा क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसी, इवेंट मैनेजमेंट, केटरिंग सेवा प्रदाता, रेडीमेड गारमेंट, सोया उद्योग, उपभोक्ता उत्पादों के निर्माण से संबंधित उद्योग एवं कंपनी इत्यादि स्टाल रहेंगे। प्रदेश एवं देश के अन्य स्थानों के उद्योग, कंपनी के प्रतिनिधि भी विद्यार्थियों के चयन के लिए उपस्थित रहेंगे। मेले के दौरान विशेषज्ञों एवं संबंधित निकायों के प्रतिनिधि द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगारों को सीधे रोजगार संबंधी सूचना एवं जानकारी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया इस मेले में जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के छात्र छात्राएं पहुंचेंगे, जिससे वे रोजगारों के विभिन्न एवं नवीनतम अवसरों की जानकारी से लाभान्वित हो सकें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-district-level-career-opportunity-fair-will-be-held-on-7th-and-8th-february-080555-6548218.html
No comments:
Post a Comment