Friday, February 21, 2020

सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकराई कार, 6 घायल


शादी समारोह से वापस लौटते वक्त इटावा रोड पर हुआ हादसा

शहर इटावा रोड स्थित एक होटल में आयोजित शादी समारोह से घर लौट रहे परिवार की कार सड़क किनारे खड़ी कैंटर से टकरा गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घटना गुरुवार-शुक्रवार की रात 2 बजे इटावा रोड पर आरटओ बैरियर के पास हुई।

उत्तरप्रदेश के बाबरपुर लक्ष्मीनगर निवासी अभिषेक सेंगर पुत्र अनिल सेंगर, नीशू (32) पुत्र शिवकुमार, जाह्नवी (8) पुत्री यशवंत प्रताप, कार्तिक (5) पुत्र यशवंतप्रताप, रीता देवी प|ी अनिल सेंगर, राजाबेटी प|ी लल्लन सिंह यह लोग कार से भिंड शहर के इटावा रोड स्थित एक होटल में आयोजित शादी समारोह में आए थे। रात करीब दो बजे शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर जाने के लिए इटावा की ओर जा रहे थे तभी इटावा रोड पर आरटओ बैरियर के पास सड़क किनारे खड़े कैंटर से उनकी कार टकरा गई, जिससे कार में सवार छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-car-collided-with-a-canter-parked-on-the-road-6-injured-062557-6681864.html

No comments:

Post a Comment