इंदौर .पितृ पर्वत पर चल रहे हनुमानजी के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसी शुरुआत दोपहर साढ़े 12 बजे श्री श्रीविद्याधाम से हुई। हजारों महिलाएं एक जैसे परिधान में सिर पर कलश लेकर करीब 5 किमी की यात्रा कर पितरेश्वर हनुमान धाम पहुंचीं।
यात्रा की खास बात यह थी कि फोरलेन की इस रोड के एक तरफ कलशधारी महिलाएं चल रही थीं तो दूसरी ओर ट्रैफिक सुचारु था। पुलिस के साथ भक्त भी ट्रैफिक संभाल रहे थे। करीब दो बजे यात्रा का पहला सिरा पितरेश्वर हनुमान धाम पर पहुंच चुका था, जबकि यात्रा का पिछला हिस्सा एयरपोर्ट के समीप था।
दावा है कि यात्रा में 60 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल थीं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बताया सोमवार को शिवपुराण कथा और श्रीराम कथा की शुरुआत हुई। धाम पर 3 मार्च तक महामंडलेश्वर मां कनकेश्वरी देवी दोपहर 2 से 5 बजे तक शिव पुराण कथा का वाचन करेंगी, वहीं राष्ट्र संत उत्तम स्वामी महाराज सुबह 10 से 1 बजे तक श्रीराम कथा सुनाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/thousands-of-women-reached-pitreeshwar-hanuman-dham-traveling-5-km-with-an-urn-on-their-head-126834843.html
No comments:
Post a Comment