रानीपुर| रतनपुर गांव में 52 लाख रुपए की लागत से तालाब अाैर 2 लाख रुपए की लागत से चाैपाल का निर्माण होगा। साेमवार काे विधायक ब्रह्मा भलावी ने इसका भूमिपूजन िकया। इस दाैरान उन्होंने 4 गांव में दूध डेयरी अाैर स्ट्रीट लाइट का बटन दबाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नरेंद्र कुमार मेहतो, अशोक राठौर, विक्रांत मेहतो, नरेंद्र मिश्रा, सियाराम यादव, दुष्यंत महाले माैजूद थे। विधायक ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। विधायक ने कहा ग्राम पंचायत रतनपुर के विकास कार्य को प्राथमिकता से पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार ने चुनाव के समय जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ता काे योजनाओं को जनता के बीच में ले जाने काे कहा। ताकि अंतिम छोर तक के व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-in-ratanpur-chappal-will-be-built-from-52-lakh-ponds-and-rs-2-lakh-mla-did-bhoomi-pujan-065514-6541728.html
No comments:
Post a Comment