2012 से गढ़ा बांध का विराेध कर रहे किसान अपनी पुरानी मांगाें काे लेकर दाेबारा आंदोलन की तैयारी में
2012 से गढ़ा बांध का विराेध कर रहे किसान अपनी पुरानी मांगाें काे लेकर दाेबारा आंदोलन की तैयारी में हैं। इसे लेकर काेदाराेटी गांव में 200 किसानाें ने बैठक की। किसानाें ने चार गुना मुआवजा या बैराज बनवाने का संकल्प लिया।
गढ़ा डैम बनाने काे लेकर िचचाेली क्षेत्र के किसानाें ने चक्काजाम किया था। अब काेदाराेटी सहित मंडई बुजुर्ग, डाेक्या पाढर, खेड़ी सहित अन्य गांवों के किसानों ने आंदोलन करने का मन बनाया है। इन गांवों के किसानों की जमीन डूब में जा रही है। यह किसान 10 फरवरी को अपनी मांगों को लेकर कलेक्टोरेट कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे। अगर किसानाें की मांग नहीं मानी, ताे अगले चरण में चक्काजाम, भूख हड़ताल और आमरण अनशन करेंगे।
बैठक में यतीन्द्र साेनी, नवनीत साेनी, प्रताप यादव, हिरदेराम यादव, बाली यादव, रामभराेस यादव, दिनेश यादव, शैलेश साेनी, दुर्गेश सोनी, शिवप्रसाद साहू, मधु यादव , राजू यादव, दिनेश साेनी समेत अन्य माैजूद थे। बताया जा रहा है कि काेदाराेटी समेत इससे सटे गांवाें के किसान गढ़ा बांध की जगह बैराज बनाने की मांग
कर रहे हैं। इसे लेकर वे पहले भी जिला मुख्यालय पर आंदोलन कर चुके हैं।
यतीन्द्र साेनी ने बताया कि बांध की जगह बैराज बनाने या चार गुना मुआवजा देने की मांग काेदाराेटी समेत अन्य गांवाें के किसान कर रहे हैं। दरअसल बेशकीमती और उपजाऊ जमीन काे नुकसान से बचाने के लिए वे ये मांग कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-now-farmers-of-kedaretti-will-sit-for-10-days-to-build-barrage-in-gada-or-demanding-4-times-compensation-064021-6573297.html
No comments:
Post a Comment