Friday, February 7, 2020

सरकारी दुकानों के आगे 30 फीट तक अतिक्रमण एसडीएम ने जारी करवाए नोटिस, अब होगी कार्रवाई


बार-बार लगने वाले जाम के कारण परेशान हो रहे नागरिक, बोले- सख्ती से हटे अतिक्रमण

अस्पताल, नगर परिषद की सहित नगरीय क्षेत्र में बनी सरकारी दुकानों सहित अन्य अतिक्रमणकारियों को प्रशासक ने नोटिस जारी करवाकर स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए 1 सप्ताह का समय दिया है। इसके बाद संयुक्त रूप से मिलकर अफसर अतिक्रमणकारियों को सख्ती के साथ कार्रवाई करेंगे।

प्रशासन ने सीएमओ और बीएमओ दोनों से सरकारी दुकान और उनको लेने वाले अधिकृत व्यक्तियों की जानकारी मांगी ताकि कार्रवाई की जा सके। कई लोगों ने इन दुकानों को अन्य लोगों को किराए पर दे दिया है तो कई स्वयं चला रहे है लेकिन इन्हें जो दुकान किराए पर दी थी वह 8 वाय 10 की है लेकिन फिलहाल इन दुकानदारों ने दुकानें आगे बरामदे को भी दीवारें उठाकर दुकानों का साइज बढ़ा लिया है। यही नहीं उसके आगे भी 15-15 फीट का टीनशेड बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। जिसके चलते दुकानों का साइज बढ़ रहा है और सड़क का साईज छोटा हो रहा है। जिसके कारण जहां नगर के सौंदर्यीकरण पर धब्बा लग रहा है तो वहीं बार-बार जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि नगर के मुख्य मार्गों से लेकर भोपाल-सागर मार्ग पर भी बार बार जाम लग रहा है। नगर के लोगों ने बताया कि यदि प्रशासनिक अफसर सख्ती से कार्रवाई कर अतिक्रमण हटा दें तो पार्किंग की भी समस्या हल हो जाएगी और परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

वर्षों से नहीं दिया दुकानों का किराया : अस्पताल परिसर में लगभग 80 दुकानें बनी हुई है जिनमें आधे से ज्यादा दुकानदारों ने कई वर्षों से दुकानों का किराया ही नहीं दिया है। कई बार किराया बढ़ाने और वसूलने के लिए सख्ती को लेकर रोगी कल्याण समिति और अस्पताल प्रबंधन की बैठक हो चुकी है। कलेक्टर भी सख्ती से किराया वसूली के लिए एसडीएम और बीएमओ को निर्देश दे चुके हैं लेकिन अभी तक इन दुकानदारों ने किराया चुकाने में अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाई है। उसके उल्टे दुकानों के अतिक्रमण कर लिया है जिससे आमजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह से बस स्टैंड और बाजार क्षेत्र में भी बनी दुकानों के दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है।

हालत यह है कि नगर के मुख्य मार्गों से लेकर भोपाल-सागर मार्ग पर अतिक्रमण से बार-बार लग रहा है जाम

पहले भी हो चुकी कार्रवाई, हालात जस के तस

नगरपरिषद के अफसरों ने पुलिस के साथ पहले भी अतिक्रमण मुहिम चलाकर कार्रवाई की थी। लेकिन व्यापारियों के विरोध के कारण मुहिम बंद हो गई थी। जिसके चलते हालत बद से बदतर बने हुए है। अब एक बार फिर एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई शुरू की है जिसको लेकर वास्तविक दुकानदार और वर्तमान दुकानदार व अतिक्रमणकारियों की सूची बनाकर जानकारी मांगी है।कई अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर एक सप्ताह में अपना अतिक्रमण हटाने की बात कही है।

सख्ती से हटाएंगे


संजय उपाध्याय, एसडीएम बेगमगंज

भेज दी जानकारी


डाॅ. विजय लक्ष्मी नागवंशी, बीएमओ

इस तरह से दुकानों के आगे बरामदा उसके आगे टीनशेड बनाकर कर रहे अतिक्रमण।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Begumganj News - mp news sdm issued notice of encroachment up to 30 feet in front of government shops action will now be taken


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-sdm-issued-notice-of-encroachment-up-to-30-feet-in-front-of-government-shops-action-will-now-be-taken-064005-6572994.html

No comments:

Post a Comment