Friday, February 7, 2020

मौसम फिर बदला, भैंसदेही में हुई रिमझिम बारिश, दिन का तापमान 2.8 डिग्री गिरा


बैतूल/भैंसदेही| जिले में फिर मौसम बदल गया है। भैंसदेही क्षेत्र के गुदगांव, झल्लार तथा सातनेर में रिमझिम बारिश हुई। बारिश से फसलों को फायदा होगा। मौसम परिवर्तन से दिन का तापमान 2.8 डिग्री गिर गया है। गुरुवार को दिन का तापमान 27 डिग्री था, जो शुक्रवार को 24.2 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि रात का तापमान 8.4 से बढ़कर 9.5 पर पहुंच गया है। भैंसदेही नगर में दिनभर काले बादल छाए रहे। अंचल के गुदगांव तथा झल्लार में भी रिमझिम बारिश हुई। सातनेर क्षेत्र में दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। मावठे की बारिश रबी फसल के लिए फायदेमंद है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-weather-changed-again-rain-in-bhainsdehi-day-temperature-dropped-28-degrees-064058-6573292.html

No comments:

Post a Comment