पिछले दिनों डीजल चोरी की कुछ वारदातों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद निगम प्रशासन सक्रिय हुआ है। नगर निगम की करीब 2000 गाड़ियों से डीजल चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए अब हर गाड़ी का ऐवरेज तय होगा। मौजूदा स्थिति में ड्राइवरों द्वारा बताए गए ऐवरेज के आधार पर गाड़ियों को डीजल दिया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त बी विजय दत्ता ने अपर आयुक्त मयंक वर्मा, उपायुक्त विनोद शुक्ला, सिटी इंजीनियर संतोष गुप्ता और सहायक यंत्री (परिवहन) बृजराज सिंह सेंगर की समिति को 15 दिन के भीतर गाड़ियों का ऐवरेज तय करने को कहा है। इसके अलावा यही समिति डीजल के अधिक उपयोग के लिए पिछले साढ़े तीन साल में अफसरों को दिए गए नोटिसों पर भी जवाब- तलब करेगी। निगम के टैंकरों और कचरा वाहनों सहित अन्य गाड़ियों में निर्धारित मात्रा से अधिक डीजल के उपयोग पर 5 बार नोटिस जारी हो चुके हैं। इनमें से तीन नोटिस पिछले एक साल में आयुक्त दत्ता ने दिए हैं। तत्कालीन आयुक्त प्रियंका दास ने भी दो बार नोटिस जारी किए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-the-committee-will-decide-the-average-carriage-of-the-corporation-in-15-days-064549-6533535.html
No comments:
Post a Comment