Friday, February 7, 2020

खाताधारक बैंक गया नहीं, खाते से हो गया 1.26 लाख का ट्रांजेक्शन


आमला| एमईएस के एक ठेका मजदूर के खाते से अलग-अलग नामों पर 1 लाख 26 हजार रुपए निकाल लेने का मामला सामने आया है। मजदूर ने इस बात की शिकायत बैंक सहित पुलिस के अधिकारियों को कर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता राजकुमार पाटिल ने बताया कि वह स्टेट बैंक बोड़खी का ग्राहक है। 3 और 4 फरवरी को उसने बैंक से कोई लेनदेन नहीं किया, लेकिन उसके खाते से किसी फतेसिंग, कैलाश वाल्मीकि सहित अन्य लोगों के खाते में 1 लाख 26 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए। उनका कहना है कि खाते से उसकी मर्जी और जानकारी के बिना ट्रांजेक्शन हुए हैं। बोड़खी चाैकी प्रभारी जीएस मंडलोई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-the-account-holder-did-not-go-to-the-bank-the-transaction-was-done-from-the-account-of-126-lakh-064049-6573288.html

No comments:

Post a Comment