Sunday, February 2, 2020

बिना टिकट रेल यात्रा करने वाले 115 यात्री पकड़ाए


भोपाल रेलवे स्टेशन पर रविवार को बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को अचानक पकड़ लिया गया। कई बार ऐसे यात्री ट्रेन से उतरकर निकल जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। डीआरएम उदय वोरवणकर द्वारा गठित टीम द्वारा बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं बिना बुक कराए गए सामान को लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की विशेष जांच कर धरपकड़ की गई। सहायक वाणिज्य प्रबंधक एसके प्रसाद व सीटीआई अशोक कुमार ने ऐसे 1155 ऐसे यात्रियों को दबोचा, जो किसी न किसी तरह से रेलवे को नुकसान पहुंचा रहे थे। इस कार्रवाई से यात्रियों से जुर्माने के रूप में 4 लाख 68 हजार 470 रुपए वसूले गए। रेलवे के मुताबिक इस तरह की कार्रवाई आगे भी की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-115-passengers-traveling-without-ticket-caught-064529-6533568.html

No comments:

Post a Comment