Friday, January 17, 2020

एडीजी कानस्कर ने ऐतिहासिक स्थल देखे

भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

इंदौर अपर पुलिस महानिदेशक मिलिंद कानस्कर ने शुक्रवार को प|ी सहित शहर के विभिन्न एेतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया और उनकी जानकारी जुटाई। एडीजी कानस्कर गुरुवार शाम बुरहानपुर पहुंचे थे। शुक्रवार को उन्होंने ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने आहूखाना पहुंचकर यहां का इतिहास जाना।

दोपहर 12.30 बजे लोधीपुरा स्थित बड़ा गुरुद्वारा पहंचे। यहां मत्था टेका। श्री गुरुगोविंदसिंहजी के गुरुग्रंथ साहब पर किए गए हस्ताक्षर के चित्र देखे। उनकी तपस्थली के दर्शन किए। ज्ञानी राजेंद्रसिंह ने उन्हें गुरुद्वारे के इतिहास की जानकारी दी। एडीजी ने लोधीपुरा में कुंडी भंडारा पहुंचकर भूमिगत जल वितरण प्रणाली की भी जानकारी जुटाई। इसके बाद वे इच्छादेवी मंदिर और आजाद नगर में काला ताजमहल देखने भी पहुंचे। इस दौरान एएसपी महेंद्र तारणेकर भी मौजूद थे।

इंदौर एडीजी मिलिंद कानस्कर ने प|ी के साथ गुरुद्वारे में मत्था टेका।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Burhanpur News - mp news adg kanaskar visited historical sites


source https://www.bhaskar.com/mp/burhanpur/news/mp-news-adg-kanaskar-visited-historical-sites-070053-6421387.html

No comments:

Post a Comment