Friday, January 17, 2020

आध्यात्मिक मेले के लिए दो एकड़ में डाला ले-आउट

भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के हेल्थ-वेल्थ हैप्पीनेस आध्यात्मिक मेले को लेकर तैयारियों की शुरुआत हो गई है। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में मेला 17 से 25 फरवरी तक लगाया जाएगा। इसमें विविध धार्मिक अनुष्ठान होंगे। मेले के लिए अंबाला पंजाब से वरिष्ठ आर्किटेक्ट और मेला संयोजक मंगल सिंह बुरहानपुर आए हैं।

शुक्रवार को उन्होंने आश्रम के सामने परिसर में मेले का ले-आउट डलवाया। यहां करीब 2 एकड़ में विविध झांकियों के साथ धार्मिक जागरुकता के लिए स्टाॅल लगाए जाएंगे। सफाई के लिए निगमायुक्त भगवानदास भुमरकर ने सेक्टर अधिकारी राजू बोयत और सुपरवाइजर कैलाश जंगाले को जिम्मेदारी सौंपी। मंगला दीदी ने बताया कि शहर में पहली बार सात दिनी अाध्यात्मिक मेला लगेगा। इसमें 27 फीट ऊंचा कुंभकर्ण बनाया जाएगा। अमरनाथ की गुफा, स्वर्ग के दिव्य दर्शन, मानवता का संपूर्ण इतिहास, शांति अनुभूति कक्ष, हेल्थ-वेल्थ-हैप्पीनेस स्टॉल, विज्ञान प्रदर्शनी, वेल्यू गेम्स, राजयोग शिविर, व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी और 27 फीट ऊंचा तथा 10 फीट चौड़ा कुंभकर्ण बनाया जाएगा।

ब्रह्म बाबा का स्मृति दिवस आज

ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के संस्थापक ब्रह्म बाबा का शनिवार को स्मृति दिवस मनाया जाएगा। ब्रह्माकुमारी मंगला दीदी ने बताया विश्वविद्यालय के संस्थापक ब्रह्म बाबा ने 18 जनवरी 1969 को शरीर त्यागा था। उनकी स्मृति स्वरूप सभी सेवा केंद्रों पर भोग लगाकर योग सहित अन्य कार्यक्रम कराए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Burhanpur News - mp news layout lay out in two acres for spiritual fair
Burhanpur News - mp news layout lay out in two acres for spiritual fair


source https://www.bhaskar.com/mp/burhanpur/news/mp-news-layout-lay-out-in-two-acres-for-spiritual-fair-070055-6421389.html

No comments:

Post a Comment