उर्स के कार्यक्रम में ड्यूटी कर लौटे आरक्षक को बोलने में परेशानी होने लगी। इस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उसका इलाज शुरू किया लेकिन आवाज निकलने में परेशानी होने का कारण नहीं बता पाए। आरक्षक राजकुमार मंडलोई की ड्यूटी मोहद में हुए उर्स में लगाई गई थी।
शुक्रवार अलसुबह ही वह ड्यूटी से पुलिस लाइन लौटा और सो गया। सुबह उठा तो बोलने में काफी परेशानी हो रही थी। ठीक ढंग से बोल नहीं पाने और आवाज नहीं निकलने की परेशानी उसने साथियों को बताई। कुछ देर बाद साथी आरक्षक उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उसका उपचार चल रहा है। आरक्षक राजकुमार ने बताया सुबह उठने के बाद उसे बोलने में परेशानी हो रही थी। अस्पताल में भी वह ठीक से बोल नहीं पा रहा।
अस्पताल में भर्ती आरक्षक राजकुमार।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/burhanpur/news/mp-news-the-constable-returned-from-duty-has-trouble-speaking-070050-6421386.html
No comments:
Post a Comment