बुरहानपुर | जनगणना-2021 के लिए तैयारी शुरू हो गई है। अप्रैल से इसका पहला चरण शुरू होगा। इसके पहले कर्मचािरयों की ड्यूटी व प्रशिक्षण के साथ अन्य कार्य होंगे। शहरी क्षेत्र में जनगणना कार्य नगर निगम से ही होगा। इसके लिए नगर निगम में जनगणना कार्यालय बनाया गया है। शुक्रवार को आयुक्त भगवानदास भुमरकर ने जनगणना कार्यालय का निरीक्षण किया और यहां व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। जनगणना के पहले चरण में अप्रैल से सितंबर तक प्रत्येक घर और उसमें रहने वाले व्यक्तियों की सूची बनाई जाएगी। दूसरे चरण में 9 फरवरी से 28 फरवरी तक पूरी जनसंख्या की गणना की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/burhanpur/news/mp-news-preparation-of-census-office-built-in-municipal-corporation-070047-6421382.html
No comments:
Post a Comment