Tuesday, January 7, 2020

सरकार हमारी फिर भी कांग्रेसियों से किया जा रहा सौतेला व्यवहार: भारद्वाज

भास्कर संवाददाता | भिंड

जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात करते हुए जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार को लेकर शिकायत की। साथ ही उन्होंने ने जिले की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया। इस मौके पर जिला प्रवक्ता अनिल भारद्वाज, नगर अध्यक्ष संजय भूता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

ज्ञापन के दौरान जिला प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से कहा कि प्रदेश में 15 साल बाद कांग्रेस की सरकार कार्यकर्ताओं की मेहनत से आई यानि सरकार हमारी है। लेकिन कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। स्थिति यह है कि उनके किसी भी आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। ऐसी स्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं में निराश हैं, जिसका असर निकाय चुनाव के ऊपर दिखाई दे सकता है। इसलिए हमारी मांग है कि जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं की बात को गंभीरता से लिया जाए। वहीं शासन के निर्देश के बाद भी जिले में रेत का अवैध खनन पुलिस के संरक्षण में खुलेआम हो रहा है। साथ राजस्व को करोड़ों रुपए का हर माह नुकसान हो रहा है। इसके अलावा 24 घंटे बिजली सप्लाई के आदेश के बाद भी भिंड शहर में पिछले 20 दिनों से बिजली कंपनी द्वारा अघोषित कटौती की जा रही है। साथ ही भिंड में हाईस्कूल और हायर सेकंडरी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए प्रशासनिक अमले को सख्त निर्देश दिए जाएं। साथ ही जिले में शासन द्वारा ऐसी योजना लाई जाए जिससे भिंड के युवाओं को रोजगार मिल सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-government-is-still-behaving-half-way-with-congressmen-bhardwaj-062547-6340620.html

No comments:

Post a Comment