संपर्क के दौरान पूर्व विधायक रसाल सिंह ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून को लेकर कांग्रेस आैर अन्य देश विरोधी संगठन अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। इसलिए मेरा लहार क्षेत्र की जनता से कहना है कि वे कांग्रेस के बहकावे में न आएं। क्योंकि यह कानून किसी की नागरिकता को खत्म करने वाला नहीं बल्कि नागरिकता देने वाला कानून है। लेकिन कांग्रेस इस बात को लोगों के बीच गलत तरीके से फैला रही है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने काथा, नौधा, बसंतपुरा, मिहोना, पचोखरा, बिड़खरी, अचलपुरा आदि गांव में अभियान चलाते हुए लोगों से संपर्क किया। इस मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष ह्नदेश सिंह, रामकुमार महेते, संतोष बौहरे, गुड्डू ठेकेदार, विकास बौहरे, शशि भारद्वाज, दीपक सिंह राजावत, गोपी राम शर्मा, बदन, मानसिंह आदि मौजूद रहे।
पोस्टर और फोल्डर का किया वितरण:संशोधित नागरिकता कानून को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कांकर द्वारा मेहगांव क्षेत्र में जन समर्थन अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों के बीच पोस्टर और फोल्डर का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया यह कानून देश हित के लिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-people-of-lahar-did-not-come-under-the-influence-of-congress-rasal-singh-062545-6340619.html
No comments:
Post a Comment