Friday, January 24, 2020

प्लास्टिक के झंडे बेचने पर होगी कार्रवाई


प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वज के विक्रय पर रोक लगाने के लिए नपा ने सख्त रूप अपनाते हुए शहर में अनाउंसमेंट के माध्यम से दुकानदारों को हिदायत दी कि वह प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वज का विक्रय न करें। विक्रय करने दुकानदार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में दुकानदारों पर राष्ट्रीय ध्वज का विक्रय किया जाता है। इससे कई ध्वज मार्ग किनारे दिखाई देते थे। जिससे देश भावना को ठेस पहुंचती थी।

इस उद्देश्य से नपा ने सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत दी। अनाउंसमेंट के माध्यम से कहा गया कि यदि किसी दुकानदार द्वारा विक्रय किया जाता है तो उसके खिलाफ कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी साथ ही नागरिकों से भी प्लास्टिक से बने ध्वज न खरीदने की बात कही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/vidisha/news/mp-news-action-will-be-taken-on-selling-plastic-flags-071055-6473938.html

No comments:

Post a Comment