Friday, January 24, 2020

उमंग अभियान: खेलकूद के अलावा रचनात्मक साहित्य सांस्कृतिक एवं पेंटिंग जैसे कार्यक्रम कराए जाएंगे


मंडी बामोरा| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सनाई उमंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य कोमल प्रसाद साहू द्वारा बच्चों को उमंग कार्यक्रम के बारे में बताया गया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सुमन कार्यक्रम में बच्चों को कौशल विकास से संबंधित कार्यक्रम कराए जाएंगे। इसमें खेलकूद के अलावा रचनात्मक साहित्य, सांस्कृतिक एवं पेंटिंग जैसे कार्यक्रम कराए जाएंगे। स्कूल में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा स्कूल में प्रश्न मंच भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दामोदर बाथरी, जितेंद्र मंडल, गौतम, मनोज अहिरवार, गीता प्रजापति, मनीष अग्रवाल आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/vidisha/news/mp-news-umang-abhiyan-apart-from-sports-programs-like-creative-literature-cultural-and-painting-will-be-organized-071052-6473936.html

No comments:

Post a Comment