Wednesday, January 8, 2020

टीकमगढ़| शासन की ओर स

जतारा| नगर पंचायत के कर्मचारियों ने राजस्व, पीडब्ल्यूडी के साथ मिलकर पुलिया से लेकर मुख्य बाजार में रोड के बीचों-बीच फीता रखकर नाप किया। जब यह कर्मचारी मुख्य बाजार में पहुंचे तो लोग सख्ते में आ गए और भारी संख्या में मुख्य बाजार में लोग जमा हो गए। नगर में प्रशासन द्वारा मुख्य मार्ग का सीमांकन किया जा रहा है। कर्मचारियों ने अतिक्रमण में आने वाली दुकानों को माप किया। एसडीएम सौरभ सोनवणे का कहना है कि रोड की सीमा निर्धारित करने के लिए माप की जा रही है। जिससे रोड की वास्तविक स्थिति का पता लग सकें।


टीकमगढ़| शासन की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस पर 12 जनवरी को प्रदेश भर में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। इसी तारतम्य में जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों तथा नजरबाग में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम की तैयारियां प्रारंभ की गईं हैं। इस कार्यक्रम में कक्षा 5वीं तक के बच्चे केवल दर्शक रहेंगे और प्रेरणा लेंगे। कक्षा 6वीं से लेकर महाविद्यालयीन विद्यार्थियों तक सामूहिक सूर्य नमस्कार में भाग लेंगे।

जायजा... रोड के दोनों साइड फीता रखकर किया गया माप, जानी मुख्य मार्ग की स्थिति

चर्चा...मतदाता पुर्नरीक्षण कार्य को लेकर ऑडिटोरियम हॉल में बैठक आज

छतरपुर | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता पुनरीक्षण कार्य 2020 के संबंध में समीक्षा और जरूरी निर्देश से अवगत कराने के लिए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 51 अंतर्गत सभी बीएलओ, निर्वाचन सुपरवाईजर और पटवारियों की बैठक 9 जनवरी को आयोजित की गई है। बैठक स्थानीय ऑडिटोरियत हॉल में दोपहर 1 बजे की जाएगी।

तैयारी..सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू, युवा दिवस पर होगा आयोजन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhatarpur News - mp news tikamgarh government side
Chhatarpur News - mp news tikamgarh government side


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-tikamgarh-government-side-072016-6348131.html

No comments:

Post a Comment