भास्कर संवाददाता | छतरपुर
जिले के 13 परीक्षा केंद्रों में 12 जनवरी रविवार को राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2019 आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले आरक्षित और दिव्यांग श्रेणी के आवेदकों को शासन के नियमानुसार यात्रा भत्ता दिया जाएगा।
डिप्टी कलेक्टर प्रियांशी भंवर ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग सहित सभी निशक्त आवेदकों को यात्रा व्यय का भुगतान ई-पेमेंट के जरिए किया जाएगा। आवेदक को मप्र का मूल निवासी होने के साथ ही राज्य द्वारा घोषित आरक्षित श्रेणी का आवेदक होना चाहिए। सेवारत आवेदकों का यात्रा व्यय की पात्रता नहीं होगी।
आवेदकों को परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष के समक्ष प्रपत्र 15 में घोषणा पत्र देना होगा। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र अाैर जिला मेडिकल बोर्ड का नवीनतम दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना जरूरी है।
यात्रा व्यय का भुगतान परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र पर अंकित वर्तमान पते के शहर से परीक्षा केंद्र के शहर तक वापसी के लिए होगा। रेल या बस से यात्रा की स्थिति में टिकट भी देना होगा। टिकट न होने पर 1 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-applicants-of-reserved-category-included-in-psc-exam-will-get-travel-allowance-072012-6348129.html
No comments:
Post a Comment