Friday, January 17, 2020

फाइव स्टार रेटिंग के लिए आज शहर आएगी टीम, 2 दिन तक होगा सर्वे, अभी दो समय हो रही पूरे शहर की सफाई

भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

शुक्रवार को निगम की टीमों ने दो वार्डों में 40 अवैध नल कनेक्शन ढूंढ निकाले। इनमें से 12 कनेक्शन काट दिए। 18 कनेक्शन को वैध किया। 10 लोगों ने कहा कि सोमवार को रकम जमा कर कनेक्शन वैध कर लेंगे।

शुक्रवार सुबह 10.30 बजे से निगम का अमला शहर में अवैध नल कनेक्शन और बकाया करों की वसूली करने निकला। अमले ने न्यामतपुरा और डाकवाड़ी में जांच की। यहां 40 अवैध नल कनेक्शन मिले। तीन बकायादारों से टैक्स की राशि मांगी गई। इन सभी पर 20 हजार से ज्यादा का भुगतान बाकी था। राशि जमा नहीं करने पर तीनों मकानों को कुर्क कर नोटिस चस्पा किया गया। 40 अवैध नल कलेक्शन में से 18 कनेक्शनों को 5100 रुपए लेकर वैध किया। इसके साथ ही 10 लोगों ने सोमवार को राशि जमाकर कनेक्शन वैध कराने का आश्वासन दिया। 12 कनेक्शन निगम ने काट दिए हैं। निगम ने अभियान में 2.50 लाख रुपए की वसूली की है। उपायुक्त कमलेश पाटीदार ने बताया कि शहरी क्षेत्र में अवैध नल कनेक्शन के खिलाफ अभियान शुरू किया है। आने वाली गर्मी में पानी की समस्या न हो और अवैध नल कनेक्शन नहीं रहे, इसलिए हर वार्ड में जांच कर कनेक्शन काटने और वैध करने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान वित्त उपायुक्त एसआर सिटोले और संपत्तिकर अधिकारी किरण जोगदंड भी मौजूद थे।

स्वच्छता सर्वेक्षण स्वच्छ सर्वे की टीम भी इसी महीने आएगी, भौतिक सत्यापन के साथ लोगों का फीडबैक सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण

भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

सफाई में फाइव स्टार रेटिंग पाने के लिए नगर निगम अपनी पूरी क्षमता से काम कर रहा है। आज से फाइव स्टार रेटिंग का सर्वे शुरू होगा। टीम के आने की जानकारी नगर निगम को मिल चुकी है। सर्वे करीब दो दिन चलेगा। इसलिए शहर के भीतरी हिस्से में दो समय सफाई की जा रही है। जनवरी के आखिर तक ही स्वच्छ सर्वे की टीम भी दिल्ली से आने वाली है।

टीम के आने से पहले नगर निगम व्यवस्थाएं पूरी करने में जुट गया है। टीम शनिवार से सर्वे का काम शुरू करेगी। इसमें सफाई की स्थिति से ज्यादा महत्व कचरा प्रबंधन और सौंदर्यीकरण पर दिया जाएगा। फाइव स्टार रेटिंग के लिए लोगों से भी टीम बातचीत करेगी। निगम द्वारा किए गए सौंदर्यीकरण का भौतिक परीक्षण भी होगा। निगम के अधिकारी दोनों समय शहर में घूमकर तैयारियां देख रहे हैं। निगम द्वारा बनाया गया सेल्फी पाइंट तैयार है। तीन फव्वारे भी चालू कर दिए गए हैं। निगम ने छोटे-छोटे स्थानों को भी सुंदर बनाने के लिए काम किया है।

550 सफाई कर्मचारी हैं शहर में, 3 समय होती है व्यावसायिक क्षेत्र में सफाई

यह है फाइव स्टार रेटिंग

शहरों को सफाई व व्यवस्थाओं के आधार पर रेटिंग दी जाती है। इसमें कचरा प्रबंधन, ओडीएफ, शौचालयों की स्थिति और सौंदर्यीकरण शामिल है। बुरहानपुर को डबल प्लस ओडीएफ सर्टिफिकेट मिल चुका है। फाइव स्टार रेटिंग के लिए नगर निगम ने दावा किया है। यह दावा तभी मान्य होगा, जब टीम संतुष्ट होगी। फाइव स्टार रेटिंग में शहरी क्षेत्र में कचरा संग्रहण नहीं होने देना, सौंदर्यीकरण, कचरा स्थलों का ब्यूटीफिकेशन और उद्यानों का प्रबंधन जरूरी है।

फाइव स्टार रेटिंग का शहर को यह है फायदा

फाईव स्टार रेटिंग का सबसे बड़ा फायदा स्वच्छ सर्वे में होगा। इस सर्टिफिकेट के मिलने से हमें एक हजार अंक स्वच्छ सर्वे में मिल जाएंगे। यानी सर्वे के पहले ही हमारी स्थिति मजबूत हो जाएगी। शहर को और बेहतर करने और सेवन स्टार रेटिंग के लिए और बेहतर तैयारी की जा सकेगी।

इनका ध्यान रखना जरूरी

घर-घर से कचरा संग्रहण, स्रोत पृथक्कीकरण (सफाई की स्थिति), सार्वजनिक, व्यावसायिक और रहवासी क्षेत्रों की सफाई, कूड़ेदान, कचरा भंडारण, अपशिष्ट भंडारण, थोक अपशिष्ट उत्पादक अनुपालन, उपभोक्ता शुल्क, अर्थदंड, प्लास्टिक प्रतिबंध, वैज्ञानिक रीति से अपशिष्ट प्रसंस्करण, वैज्ञानिक लैंडफिल व निर्माण विध्वंस का अपशिष्ट प्रबंधन, जन शिकायत निवारण व नागरिक प्रतिक्रिया प्रणाली, डंप साइट उपचार, नालियां एवं जलस्रोत और शहर सौंदर्यीकरण करना जरूरी है।

2 वार्डों में 12 अवैध नल कनेक्शन काटे, 18 को ननि ने वैध किया

टीम सख्ती से वसूली कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Burhanpur News - mp news the team will come to the city today for five star rating survey will be done for 2 days cleaning of the entire city is happening in two times
Burhanpur News - mp news the team will come to the city today for five star rating survey will be done for 2 days cleaning of the entire city is happening in two times


source https://www.bhaskar.com/mp/burhanpur/news/mp-news-the-team-will-come-to-the-city-today-for-five-star-rating-survey-will-be-done-for-2-days-cleaning-of-the-entire-city-is-happening-in-two-times-070057-6421392.html

No comments:

Post a Comment