जानकारी के अनुसार धमना गांव के नरेश पटेल की 30 वर्षीय प|ी रश्मि पटेल बुधवार की सुबह परिजनों के साथ मिलकर खेत की सिंचाई करवा रही थी। इस दौरान महिला वहां से निकले करंट के तार की चपेट में आने से झुलस गई। महिला को परिजनों ने इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पर अधिक झुलसने होने के कारण रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने मरीज को चैकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने महिला का पंचनामा तैयार करते हुए पीएम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-woman-farmer-burnt-to-death-due-to-electrocution-while-irrigating-field-072027-6348124.html
No comments:
Post a Comment