Wednesday, January 8, 2020

बैटरी फटने से साइकिल गाेदाम में लगी आग, तीन मंजिल तक फैल चुकी आग को बुझाने में लगे 2 घंटे

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पीछे स्थित परवारी मुहल्ले में बुधवार की सुबह इनवर्टर की बैटरी फटने से साइकिल गोदाम में आग लग गई। इस आग से भवन की ऊपरी तीन मंजिलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं तलघर सहित ग्राउंड फ्लोर सुरक्षित रहने से करोड़ों रुपए का नुकसान होने से बच गया। घटना की जानकारी लगते ही नपा की तीन फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शहर में परवारी मुहल्ले के उदयभान जैन उर्फ दाऊ अपने पांच मंजिला भवन में निवास के साथ साथ साइकिल दुकान का गोदाम बनाए हुए हैं। बुधवार की सुबह 9 बजे वे अपने परिवार के साथ बैठकर चाय पी रहे थे। इस दौरान लाइट की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से इनवर्टर की बैटरी में धमाका हुआ और दूसरी मंजिल में आग लग गई। पहले तो जैन, उनकी प|ी और बेटे ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, पर आग को बुझा नहीं सके। इस दौरान मुहल्ले के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए फायर ब्रिगेड को मौके पर बुला लिया। तब तक यह आग भवन के ऊपर की तीनों मंजिलों में फैल चुकी थी। इसके बाद एक-एक कर तीन फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं और दो घंटे की मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया गया। इस आगजनी से तीन मंजिलों में रखी साइकिलें अाैर उनके अन्य पार्टस जल गये है। घटना की जानकारी लगते ही थाना पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने पहुंचकर मौके का मुआयना किया। उदयभान के बेटे शुभम जैन का कहना है कि अागजनी में करीब 40 लाख रुपए का नुकसान हुअा है।

बड़ा हादसा टला रिहायशी इलाके में स्थित है गोदाम, बैटरी के धमाके से मालिक को लगी जानकारी, तीन फायर ब्रिगेड ने दो घंटे में पाया आग पर काबू

तलघर में रखे दो ट्रक टायर व दुकान तक नहीं पहुंची आग

जैन ने बताया कि साइकिलों के दो ट्रक टायर मंगलवार की शाम ही तलघर के गोदाम में रखवाए गए थे। आग दूसरी मंजिल में लगने के बाद कुछ ही घंटे में काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। क्योंकि टायर और ट्यूब आग पकड़ने के बाद जल्द काबू में नहीं अाते। इसी के साथ ही ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान व गोदाम तक भी यह आग नहीं पहुंची। यदि यहां तक आग पहुंच जाती तो जैन को लाखों का नहीं करोड़ों रुपए का नुकसान झेलना पड़ता। इसी ग्राउंड फ्लोर पर उदयभान जैन के सीए बेटे शुभम जैन का भी कार्यालय है जो पूरी तरह से सुरक्षित है। पर इस में फायर ब्रिगेड का पानी चले जाने से मामूली नुकसान जरूर हुआ है।

आग बुझाने के दौरान मालिक झुलसे

बैटरी फटने से भवन में भड़की आग को उदयभान जैन उनकी प|ी और सीए बेटे शुभम जैन ने अपने कर्मचारियाें अाैर मुहल्ले के लोगों की मदद से बुझाने का प्रयास किया। इस आग को बुझाने के दौरान उदयभान झुलस गए। दो कर्मचारियों के चेहरे पर भी मामूली जख्म आए हैं। जब आग पर काबू होते नहीं दिखा तो जैन सहित मुहल्ले के लोगों ने नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को सूचना देकर मौके पर बुलाया।

हर मंजिल में रखा था सामान

मुहल्ले के लोगों ने बताया कि बैटरी फटने के बाद भवन में लगी आग से जैन को अधिक नुकसान नहीं होता, पर वह इस भवन की पांचों मंजिलों में साइकिलें और उसके पार्ट्स रखे हुए हैं। इसी भवन में जैन का परिवार रहता है। वहां भी साइकिलें और उसकी सामग्री रखी हुई है। इस कारण दूसरी मंजिल पर आग लगने के बाद ऊपर की तीन मंजिलों में रखा सामान जल गया है, इसके साथ ही भवन को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

रिहायशी इलाके में अवैध गाेदाम

परवारी माेहल्ला पूरी तरह से रिहायशी इलाका है। यहां गाेदाम बनाना पूरी तरह से अवैध है। इस मामले में एसडीएम अनिल सपकाले का कहना है कि गाेदाम पूरी तरह से अवैध है। पूरे शहर में रिहायशी इलाकाें में गाेदाम बनाना अवैध है। वे अभियान चलाकर रिहायशी इलाकाें से गाेदामाें काे बाहर करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhatarpur News - mp news fire in bicycle gedam due to battery burst 2 hours to extinguish fire spread to three floors
Chhatarpur News - mp news fire in bicycle gedam due to battery burst 2 hours to extinguish fire spread to three floors


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-fire-in-bicycle-gedam-due-to-battery-burst-2-hours-to-extinguish-fire-spread-to-three-floors-072029-6348126.html

No comments:

Post a Comment