Monday, January 6, 2020

ससुर ने दामाद समेत चार लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, झुलसे

सीहाेरा (सागर) | सीहाेरा कस्बे में साेमवार सुबह उमेश नामदेव ने बड़े दामाद भूरे के साथ मिलकर छाेटे दामाद सचिन, उसके पिता कल्लू नामदेव, भाई दीपेश अाैर भानेज राज पर पेट्राेल छिड़ककर अाग लगा दी। चाराें काे बुंदेलखंड मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया है।

दाेनाें भाइयाें की हालत गंभीर है। सीहाेरा निवासी सचिन नामदेव के बेटे के बर्थडे में शाहगढ़ से अाए उसके ससुराल पक्ष के लाेग जब सुबह उसकी पत्नी काे अपने साथ मायके ले जाने लगे ताे सचिन ने विराेध किया। इसी बात पर से दाेनाें पक्षाें में विवाद हुअा। उधर, सचिन की साली का अाराेप है कि जीजा ने खुद ही बाॅटल से पेट्राेल अपने ऊपर उड़ेला था। पास में ही चूल्हा जल रहा था। जिससे अाग पकड़ गई। पुलिस ने अाराेपी ससुर-दामाद के खिलाफ केस दर्ज कर दाेनाें काे हिरासत में ले लिया है।

बयानाें के अाधार पर उमेश नामदेव व उसके दामाद भूरे को हिरासत में लिया है। ससुराल पक्ष के लाेगाें के भी बयान लिए गए हैं। इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।- विक्रम सिंह, एडिशनल एसपी, सागर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ससुर ने अपने बड़े दामाद के साथ मिलकर छोटे दामाद सहित तीन लोगों पर पेट्रोल डालकर आग लगाई।


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/father-in-law-set-fire-to-four-people-including-son-in-law-by-pouring-petrol-scorched-126450671.html

No comments:

Post a Comment