उज्जैन | राष्ट्रीय सुरक्षा मंच ने सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली निकाली। इसे हम भारत के लोग का नारा दिया। रैली चार किमी लंबी थी। इसमें 300 मीटर लंबा तिरंगा लेकर लाेग निकले। आगर रोड स्थित सामाजिक न्याय परिसर से रैली दाेपहर एक बजे राष्ट्रगान और बंगाली महिलाओं द्वारा किए शंखनाद के बाद शुरू हुई।
जिसमें सबसे अागे देश भक्ति गीताें की धुन पर डीजे वाहन चल रहा था। पीछे संतगण, 65 से ज्यादा समाजाें के लाेग, विभिन्न व्यापारिक एसाेसिएशन के पदाधिकारी, भाजपा नेता-कार्यकर्ता शामिल थे। इनमें से 1500 के हाथाें में सीएए के समर्थन में स्लाेगन लिखी तख्तियां, 1400 के हाथाें में छाेटे-बड़े तिरंगे अाैर 100 से अधिक लाेगाें के पास बैनर व पाेस्टर थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/4-km-long-rally-in-support-of-citizenship-amendment-act-people-carrying-300-meter-long-tricolor-126450670.html
No comments:
Post a Comment