Monday, January 6, 2020

5 फीसदी डीए के वादे पर वित्तीय संकट; सरकार बजट में खर्च की राशि जुटाने का प्रावधान करेगी

भोपाल | राज्य कर्मचारियों को 5% महंगाई भत्ता (डीए) देने का वादा पूरा करने में सरकार के सामने वित्तीय संकट आड़े आ रहा है। डीए पर हर माह 228.75 करोड़ रु., जबकि सालाना 2745 करोड़ रु. खर्च होते हैं। यदि सरकार चुनावी वचन पत्र में किए वादे को पूरा करने डीए को मंजूर करती है तो उसे एक अप्रैल 2020 तक सिर्फ एरियर पर ही 457 करोड़ रु. खर्च करने होंगे।

अभी सरकार की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं हैं, इसलिए फरवरी में पेश होने जा रहे बजट में सरकार डीए पर खर्च होने वाली राशि का प्रावधान करने जा रही है।इससे अप्रैल के बाद डीए का भुगतान किए जाने की उम्मीद है और इसे सरकार सीधे कर्मचारियों के जीपीएफ अकाउंट में डालने की तैयारी कर रही है।


अभी केंद्र से 5 फीसदी पीछे
केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को अभी 17 फीसदी डीए दे रही है, जबकि प्रदेश सरकार 12 फीसदी। केंद्र इसी महीने डीए 5% और बढ़ा सकता है, तब यह अंतर 10 फीसदी हो जाएगा। इस अंतर को पाटने के लिए राज्य सरकार को हर महीने 500 करोड़ रुपए की जरूरत होगी। जुलाई 2019 में केंद्र ने अपने कर्मचारियों को पांच फीसदी डीए दिया था, जबकि राज्य सरकार अपने करीब 7 लाख कर्मचारियों और 4.50 लाख पेंशनर्स को डीए नहीं दे पाई है।

13 महीने में इतना भुगतान

  • दिसंबर 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद तत्कालीन भाजपा सरकार के कार्यकाल जुलाई 2018 का बकाया 3 प्रतिशत का भुगतान किया गया।
  • इससे कर्मचारियों के खाते में 1200 और अधिकारी के खाते में हर महीने 6000 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई।
  • इसके बाद दोबारा जनवरी 2019 में 3 प्रतिशत डीए दिया और केंद्र और राज्य का डीए बराबर हो गया।


सरकार वचन पूरा करे
राज्य सरकार ने कर्मचारियों को वचन दिया है कि जब केंद्र डीए बढ़ाएगा तो राज्य सरकार भी देगा। उसका पालन करते हुए बकाया 5 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान करना चाहिए।- सुधीर नायक, अध्यक्ष, मंत्रालय कर्मचारी संघ

सीधी बाततरुण भनोत, वित्त मंत्री

सवाल : 5% डीए बकाया है।
जबाव : डीए की राशि ज्यादा है, इसलिए बजट में प्रावधान कर रहे हैं।

सवाल : कब तक भुगतान कर देंगे।
जबाव : हम चर्चा कर रहे हैं, इसका निष्कर्ष निकलते ही भुगतान करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राज्य कर्मचारियों को 5% महंगाई भत्ता (डीए) देने का वादा पूरा करने में सरकार के सामने वित्तीय संकट आड़े आ रहा है।


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/financial-crisis-over-5-das-promise-government-will-make-provision-to-raise-the-amount-of-expenditure-in-the-budget-126450674.html

No comments:

Post a Comment