मंगलवार की दोपहर दो बजे के करीब भिंड एसडीएम मोहम्मद इकबाल नगर पालिका अमले के साथ एक बार फिर इटावा रोड व्यापार मंडल धर्मशाला के सामने शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजय भूता की जमीन पर पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के भतीजे राहुल सिंह की शराब की पुरानी दुकानों को तोड़ने पहुंचे। हालांकि इन दुकानों को प्रशासन ने तीन जनवरी को आगे से तोड़ दिया था लेकिन आज बड़ी मशीन लगाकर उसे जमींदोज करने का प्रयास किया। इसके लिए प्रशासन ने बिल्डिंग के आसपास बने मकानों को भी एहतियात के तौर पर खाली कराया। हालांकि अभी भी दो मंजिला यह बिल्डिंग पूरी तरह से जमींदोज नहीं हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-here-administration-broke-old-liquor-shops-with-lnt-machine-062554-6340558.html
No comments:
Post a Comment